Friday, April 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास रतनमाला, मलपुरवा, छतरौल, रतवल, चखनी सहित आसपास के कई गांवों को बेहतर...

रतनमाला, मलपुरवा, छतरौल, रतवल, चखनी सहित आसपास के कई गांवों को बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए दूरसंचार नेटवर्क सुधार पर जोर – सुनील

0
28

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

मोतिहारी। शहर स्थित दूरसंचार भवन के सभाकक्ष में आज दूरसंचार सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पूर्वी चम्पारण के सांसद ने की। बैठक में क्षेत्र में दूरसंचार सेवाओं, विशेषकर मोबाइल नेटवर्क की स्थिति और उसके सुधार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बाल्मीकिनगर के सांसद ने कहा कि (बीएसएनएल) की सेवाओं में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी बाल्मीकिनगर, गंडक पार के चारों प्रखंड, दोन क्षेत्र और गौनाहा में नेटवर्क सुविधाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने विशेष रूप से बाल्मीकिनगर को एक प्रमुख पर्यटक स्थल बताते हुए कहा कि वहां नेटवर्क की कमी के कारण पर्यटकों को ऑनलाइन बुकिंग, डिजिटल पेमेंट और अपने परिजनों से संपर्क करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।समिति के सदस्य राकेश सिंह ने भी पिपरासी, बाल्मीकिनगर, खरपोखरा और दोन सहित कई शहरी और ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क समस्याओं को उठाया। उन्होंने सुझाव दिया कि चंडी स्थान में बीटीएस टावर स्थापित किए जाने से रतनमाला, मलपुरवा, छतरौल, रतवल, चखनी सहित आसपास के कई गांवों को बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

बैठक में बबुआजी सिंह, मदन पटेल, दयाशंकर सिंह, अनिल कुमार, प्रकाश गुप्ता और प्रशांत नीरज समेत अन्य सदस्यों ने भी भाग लेते हुए मोबाइल सेवाओं से जुड़ी समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किए। अध्यक्षता कर रहे सांसद ने सभी सदस्यों के सुझावों पर गंभीरता से अमल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के अंत में महाप्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!