Friday, April 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास लौकरिया थाना क्षेत्र से अपहृत बच्चों का पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू

लौकरिया थाना क्षेत्र से अपहृत बच्चों का पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू

0
10

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लौकरिया थाना क्षेत्र से अपहृत किए गए बच्चों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चों के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी के आधार पर पुलिस ने अपहृत बच्चों का पता लगाते हुए उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। बगहा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह की घटनाओं पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!