Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में प्लास्टिक बैग के खिलाफ सख्त कार्रवाई, दुकानों पर हुई छापेमारी।

बगहा में प्लास्टिक बैग के खिलाफ सख्त कार्रवाई, दुकानों पर हुई छापेमारी।

0
6

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में बगहा नगर परिषद क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक सुनिश्चित करने के लिए आज व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा नगर क्षेत्र की विभिन्न दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया।

जांच के क्रम में दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग के उपयोग की स्थिति का जायजा लिया गया तथा कई स्थानों पर प्लास्टिक बैग जब्त कर दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई। टीम ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है और इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने दुकानदारों को कपड़े एवं जूट के थैलों जैसे वैकल्पिक साधनों के उपयोग के लिए प्रेरित किया तथा आम लोगों से भी अपील की कि वे प्लास्टिक के उपयोग से बचें। नगर परिषद प्रशासन ने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि प्लास्टिक मुक्त शहर के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!