Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास एएलटीएफ, बगहा, वन विभाग और नौरंगिया थाना की की संयुक्त कार्रवाई में...

एएलटीएफ, बगहा, वन विभाग और नौरंगिया थाना की की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब भट्टी ध्वस्त।

0
8

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। माननीय मुख्यमंत्री के नशामुक्त बिहार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक और बड़ी सफलता मिली है। नौरंगिया थाना क्षेत्र के रोहुआ नाला जंगल में चल रहे अवैध शराब के काले कारोबार को प्रशासन ने उखाड़ फेंका है। एक गुप्त सूचना के आधार पर ALTF टीम (बगहा), वन विभाग और नौरंगिया थाना की पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त विशेष अभियान चलाया। टीम ने जंगली रास्तों को पार करते हुए शराब निर्माण के अड्डों पर अचानक धावा बोल दिया। जंगल में छिपाई गई अवैध शराब भट्टी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। भारी मात्रा में शराब बनाने के लिए तैयार किया गया कच्चा माल (पाश) मौके पर ही नष्ट किया गया। शराब बनाने के उपकरणों को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!