Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home दुनिया बगहा में होमियो कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पदम भानु सिंह सम्मानित

बगहा में होमियो कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पदम भानु सिंह सम्मानित

0
25

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। रविवार को बगहा नगर के श्रीनगर वार्ड संख्या 08 स्थित होमियो कैंसर सेवा अस्पताल परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त होमियोपैथी कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पदम भानु सिंह को स्थानीय वार्ड पार्षदों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वार्ड संख्या 07 की पार्षद अंजलि सोनी तथा वार्ड संख्या 08 की पार्षद रीता देवी ने उन्हें अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर सम्मान प्रकट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि नागेंद्र प्रसाद, कुंदन सिंह एवं कुमारी प्राची भी उपस्थित रहीं।

सम्मान समारोह के दौरान पार्षदों ने संयुक्त रूप से कहा कि डॉ. पदम भानु सिंह ने होमियोपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। हाल ही में उन्हें लंदन स्थित हाउस ऑफ पार्लियामेंट और इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सम्मानित किया गया, जो पूरे क्षेत्र और देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाती है कि समर्पण एवं कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वहीं, नागेंद्र प्रसाद और कुंदन सिंह ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे वर्षों से होमियोपैथी चिकित्सा पद्धति के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे हैं और चिकित्सा क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय है।

अपने सम्मान से अभिभूत डॉ. पदम भानु सिंह ने सभी पार्षदों एवं उपस्थित प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा तथा वे भविष्य में भी समाज सेवा और मरीजों की सेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ समर्पित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!