हंगामेदार रही पंचायत समिति की बैठक।

0
IMG-20260408-WA0022.jpg

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

सदन में छाया रहा नल जल योजना चीनी मिल द्वारा प्रवाहित गंदे पानी से किसानों की क्षति
सदन से गायब रहने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग का मुद्दा।
अब 24 घंटे के अंदर बनेगा मृत्यु प्रमाण पत्र।
मझौलिया पश्चिम चंपारण।
बुधवार को प्रखंड सभागार भवन में प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार सीडीपीओ पूनम कुमारी मनरेगा पदाधिकारी तरुण कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबू लैश अनवर डॉ मोहम्मद लुकमान भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनीश कुमार सांसद प्रतिनिधि अमित चौबे चनपटिया विधायक प्रतिनिधि ब्रह्मानंद पांडे बेतिया विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश कुमार मौजूद रहे।
सदन में सबसे ज्यादा आंगनबाड़ी केदो के संचालन में अनियमितता आंगनबाड़ी केंद्र के जर्जर भवन साफ सफाई आदि पर आवाज उठाया गया। आवाज उठाने वालों में विधायक प्रतिनिधि ब्रह्मानंद पांडे मुखिया डॉक्टर चंद्रिका शाह अरुणा देवी सत्य प्रकाश कुंती देवी आदि मुख्य है। सदन में उपस्थित सीडीपीओ पूनम कुमारी ने बताया कि प्रखंड में कल 68 आंगनबाड़ी केंद्र के भवन जर्जर हैं। मरमती की कार्यवाही हेतु विभाग को सूचित किया गया है। उन्होंने बाल विकास परियोजना द्वारा बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
सदन में मझौलिया चीनी मिल द्वारा गंदे पानी के प्रवाहित करने का मुद्दा उठाया गया और कहा गया कि लगभग 35 एकड़ खेती योग्य भूमि चीनी मिल के गंदे पानी से प्रभावित हो रही है। साथ ही गन्ना मापी में गड़बड़ी करने की बात भी सदन में जोरदार ढंग से उठाई गई।


सदन में मौजूद मुख्य गाना प्रबंधक अखिलेश कुमार ने कहां की बहुत जल्द नालियों की स्थिति सुधार कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि पैमाइश में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध शिकायत करें अभिलंब कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सदन में अवगत कराया की बहुत जल्द गन्ना काश्तकारों के लिए शुद्ध पेयजल बैठने की व्यवस्था तथा शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने घोषणा किया कि अगले पेराई सत्र से काश्तकारों को सस्ते दर पर चीनी भी उपलब्ध कराया जाएगा।
सदन में राशन आपूर्ति करने वाले गोदाम से जन वितरण दुकानदारों को कम वजन में राशन देने और घटिया राशन आपूर्ति करने का मुद्दा उठाया गया। सदन में उपस्थित सहायक प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिन डीलरों को काम राशन मिले हुए लेने से इनकार कर दें कर दें। गुणवत्ता युक्त राशन नहीं मिलने पर भी राशन को लेने से इनकार कर दें।
उचित कार्रवाई की जाएगी।
भ्रमणशील पशुपालन पदाधिकारी डॉ रजनीश कुमार ने सदन में उपस्थित सदस्यों को पशु संबंधी रोगों और उपचार की जानकारी दी।
सदन में मौजूद सहायक अभियंता श्याम बाबू राय पर जबरदस्त आरोपी की बौछार की गई। सांसद प्रतिनिधि अमित चौबे बेतिया विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश कुमार मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश सहित तमाम सदस्यों ने उनकी लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रखंड के सभी पंचायत में नल जल योजना को सुचारु करने की मांग की। सदन में 15 दिनों के अंदर आरोपों और समस्याओं का निराकरण करने का आदेश पारित किया अन्यथा उनके विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए विभागीय कार्यवाही करने की स्पष्ट तौर पर घोषणा की गई।
मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश ने सरकारी जमीन की खरीद बिक्री का मुद्दा उठाते हुए अभिलंब जांच की मांग की। जिस पर सदन में अभिलंब जांच करने का आदेश पारित किया।
राजा भार मुखिया शारदा देवी ने विवाह मंडप निर्माण के लिए योजना राशि स्वीकृत करने का मुद्दा उठाया साथ ही एक ही पंचायत में जन वितरण दुकानदारों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। सदन ने इसकी जांच कर उचित कार्रवाई का आदेश पारित किया।
जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक गुलाम सरवर ने जीविका दीदीओ को मिलने वाले सरकारी योजनाओं के लाभो पर प्रकाश डाला।
सदन में जनगणना संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।
पंचायत समिति की बैठक में समिति सदस्य विकास कुमार शर्मा रिंकी सिंह संजय कुमार पटेल ओसियर यादव दिलीप सहनी मलय विश्वास संजय यादव सुल्तान अंसारी मुखिया हरी लाल यादव अरुणा देवी कमल पति देवी डॉक्टर चंद्रिका शाह कुंती देवी शारदा देवी द्रौपदी देवी अजय राय सौदागर शाह आशा देवी संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।
सदन में अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!