Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचे उपराष्ट्रपति, बापू को दी श्रद्धांजलि

भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचे उपराष्ट्रपति, बापू को दी श्रद्धांजलि

0
58

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिम चम्पारण के ऐतिहासिक में आज भारत के माननीय उपराष्ट्रपति का आगमन हुआ। यह वही पवित्र स्थल है, जहाँ राष्ट्रपिता ने ठहरकर ऐतिहासिक का नेतृत्व किया था।

अपने दौरे की शुरुआत में उपराष्ट्रपति ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने आश्रम स्थित मुख्य कुटिया का भ्रमण किया, जहाँ प्रदर्शित ऐतिहासिक वस्तुओं और दुर्लभ छायाचित्रों का अवलोकन किया।

उन्होंने संग्रहालय कक्ष 1 एवं 2 में लगे चित्रों को ध्यानपूर्वक देखा और प्रार्थना कक्ष में जाकर गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने की प्रतिमा पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।भ्रमण के क्रम में उपराष्ट्रपति ने संग्रहालय कक्ष 3 एवं 4 का भी अवलोकन किया और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। 

अंत में उन्होंने विजिटर बुक में अपने विचार दर्ज करते हुए इस ऐतिहासिक स्थल के प्रति अपनी गहरी भावनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर (बिहार के राज्यपाल) एवं (राज्यसभा के उपसभापति) भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से जिला पदाधिकारी तरन जोत सिंह ने उपराष्ट्रपति सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!