वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वाल्मीकि नगर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हो गया। थनहा ठकरहाँ,मधुबनी,,बितहाँ इंडो नेपाल सीमा वाल्मीकिनगर मे चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। सुबह से ही वोटरों की भीड़ बूथों पर उमड़ पड़ी, लोग कतारों मे खड़े होकर अपनी बारी का इंतज़ार कर वोट डाला। पहली बार वोट अधिकार का प्रयोग कर रही सारिका कुमारी ने बताया की वह शिक्षा के मुद्दे पर वोट किया है, वहीं 80 वर्षीय जलसंसाधन विभाग से सेवानिवृत प्रभन्स प्रसाद यादव ने वोट डाला तो वही विकलांग महिला और पुरुष ने भी बढ़ चढ़ कर वोट देने का काम किया ।

वाल्मीकि नगर पंचायत में कहीं 50 परसेंट वोट पड़ा है तो कहीं 75 परसेंट मिला जुला कर इस बार नवयुवक एवं महिला द्वारा अच्छा वोटिंग किया गया है जिससे लगता है कि मतदान के प्रति अब महिला पुरुष काफी जागरूक हुए हैं।
बगहा एसपी ने वोटिंग के दौरान बूथों का निरीक्षण करते रहे
वोटिंग के दौरान बगहा एसपी सुशांत सरोज बगहा के विभिन्न स्थापित बूथों समेत इंडो नेपाल सीमा स्थित कई वोटिंग बूथों का निरीक्षण करते रहे। वहीं हर बूथ पर पुलिस व्यवस्था चाक चौबन्द रही,कुल मिलाकर चुनाव शांतिपूर्ण रही।






