Sunday, April 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा अनुमंडल के 3 विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण तरीके...

बगहा अनुमंडल के 3 विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण तरीके जनता ने मतदान किया

0
146

एसपी द्वारा कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल में मंगलवार के दिन सुबह से ही जनता ने अपने उम्मीदवारों को वोट देने के लिए कतार में लगकर मत दिया। वहीं चुनाव आयोग और प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सभी मतदान केंद्रों पर की गई। बगहा अनुमंडल के प्रखंड बगहा एक, बगहा दो और ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदाताओं ने जमकर वोट दिया। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा दिव्यांगों को मतदान करने में सहायता किया गया।

इसके साथ ही प्रशासन और चुनाव आयोग द्वारा चयनित पदाधिकारी की गाड़ी कई मतदान केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया। जिसमें बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वही बगहा नगर में मतदाताओं में भी जोश देखने को मिला। जिसमें नए वोटर, नौजवान, पुरुष, महिला और वृद्ध लोगों ने लाइन लगकर मतदान किया। इसके साथ ही अब देखना यह है कि 14 नवंबर को किस उम्मीदवार को बगहा 04, वाल्मीकि नगर 01 और रामनगर 02 के कौन से प्रत्याशी को जनता ने चुनती
है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!