बाल्मीकिनगर विधानसभा में परिवर्तन की लहर, सुरेंद्र कुशवाहा बोले — विकास चाहिए तो इस बार नेता बदलिए

0
IMG-20251102-WA0065.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा/वाल्मीकिनगर।जैसे-जैसे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे प्रत्याशी अब घर-घर पहुंचकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए आशीर्वाद ले रहे हैं।इसी कड़ी में 01 वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र कुशवाहा घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र कुशवाहा ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि
विकास की गंगा बहाने के वादे करने वाले जनप्रतिनिधियों पर अब जनता सवाल उठाने लगी है। 01 वाल्मीकीनगर विधानसभा अंतर्गत भितहा प्रखंड के जिगनहीं क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वर्षों से हर गली,नाली और सड़क बनेगी जैसे वादे तो बहुत हुए, परंतु आज तक कोई ठोस कार्य धरातल पर नहीं दिखा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक कोटे से अब तक जिगनहीं क्षेत्र की उपेक्षा की गई है और जनता के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है।
बाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अबकी बार जनता जनार्दन की आवाज़ स्पष्ट है — परिवर्तन की लहर है, विकास चाहिए तो नेता बदलिए। उन्होंने कहा कि जब तक प्रतिनिधि नहीं बदलेगा, तब तक भ्रष्टाचार और उपेक्षा का अंत नहीं होगा।उन्होंने कहा, मैं जनता से वादा करता हूँ कि यदि एक बार अवसर मिला तो बाल्मीकिनगर विधानसभा को एक आदर्श और विकसित क्षेत्र में बदल दूँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!