निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रोहित सिकारिया ने किया पर्चा दाखिल।

0
IMG-20251018-WA0063.jpg

स्टार प्रचारक रहेगी उनकी धर्मपत्नी और बेतिया महापौर गरिमा देवी सिकारिया।

पार्टी देती है चुनाव चिन्ह जनता देती है सर्टिफिकेट।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया के पति नगर पार्षद समाजसेवी रोहित सिकारिया ने शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बेतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।
पत्रकारों से वार्ता के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सिकारिया ने कहा कि पार्टियां चुनाव चिन्ह देती है लेकिन सर्टिफिकेट देने का काम सम्माननीय जनता करती है। बेहतर बेतिया के विकास और निर्माण के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सम्मानित जनता के बीच आया हूं।

मेरी धर्मपत्नी बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने सर्वोत्तम ढंग से विकास कार्य किया है। नगर निगम क्षेत्र की जनता को समस्त विकास कार्यों से पूर्ण किया है। उन्होंने कहा कि बेतिया में पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। जिससे लोगों को रोजी रोजगार का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। मैं नेता नहीं बल्कि सच्चा सेवक बनकर बेतिया विधानसभा क्षेत्र का विकास करने का प्रयास करूंगा सिर्फ जनता का आशीर्वाद चाहिए।
बताते चले की निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सिकारिया की तरफ से महापौर गरिमा देवी सिकारिया स्टार प्रचारक के रूप में काफी मददगार साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!