जंगली हाथियों की झुंड ने धान की फसल को पहुंचाया नुकसान, किसान परेशान

0
Screenshot_2025-08-09-20-53-42-74_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe72.jpg

जंगल में लगे सौर ऊर्जा से संचालित पंप को तोड़ा

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर रेंज के वनवर्ती गांवो में अब नेपाली हाथियों का झुंड उत्पात मचा रहा है। धान की फसलों को हाथियों ने तबाह करना शुरू कर दिया है। इससे किसान परेशान नजर आ रहे हैं। जंगली हाथी वीटीआर के जंगल से निकलकर किसानों की फसलों को बर्बाद करने में लगे हैं।
बीती रात करीब आधा दर्जन हाथियों के झुंड को लक्ष्मीपुर गांव से सटे सरेह में देखा गया है। हाथी किसानों के धान के एक कट्ठा फसल को रौंदकर तहस-नहस कर दिए हैं। ग्रामीण हाथियों के भय से खेतों की तरफ नहीं जा पा रहे हैं। हाथियों के झुंड के आने की सूचना ग्रामीणों ने वाल्मीकिनगर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियो ने ग्रामीणों को हाथियों का झुंड आने और खेतों में जाने के दौरान पूरी सावधानी बरतने को आगाह किया। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
किसान महेश महतो ने बताया कि हाथी उत्पात मचा रहें हैं। हमारे हरे भरे फसलों को रौंद कर हमारे पेट पर प्रहार कर रहे हैं। किसान का कहना है कि हाथियों के फसलों को तहस-नहस करने से अरमानों पर पानी फिर गया है। इस बाबत वाल्मीकिनगर रेंजर अमित कुमार ने बताया कि ग्रामीण सतर्कता बरतें। वन विभाग की ओर से हाथियों को भगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। वही वहीं जंगली हाथियों के द्वारा कक्ष संख्या टी वन वाटर होल में लगे सौर संचालित पंप को नुकसान पहुंचाने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!