मुसहर समुदाय के तीन परिवार के लोगों के बीच बसेरा अभियान के तहत पट्टा दिया गया।

0
IMG-20250618-WA0021.jpg

अजय गुप्ता भितहा पश्चिम चंपारण,बिहार

भितहा—भितहा अंचल के चिलवनिया पंचायत अंतर्गत ग्राम चरगाहवा मुसहर टोली के तीन मुसहर परिवार के लोगों के बीच भितहा सीओ मनोरंजन शुक्ला और राजस्व अधिकारी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा अभियान बसेरा के तहत पर्चा दिया गया।सीओ श्री शुक्ला ने बताया कि सुगी देवी पति बृजकिशोर मुसहर,मावा देवी पति केदार मुसहर ,पतासी देवी,बबीता देवी,गीता देवी को बसेरा अभियान के तहत पर्चा का वितरण किया गया। गौरतलब हो कि उक्त लोगों का वर्षो से बसने के लिए जमीन कि मांग कि जा रही थी।वरीय पदाधिकारीयों के निर्देशन के आलोक में पर्चा का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!