वाल्मीकि नगर के आपात सेवा 112 के पदाधिकारी बंशीधर को बगहा एसपी ने किया निलंबित।

0
Screenshot_2024-08-28-14-10-46-26.png

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

आपात सेवा 112 के अधिकारी बंशीधर प्रसाद को जो वाल्मीकि नगर थाने में तैनात थे,को बगहा पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है,कि राजकुमार दास पिता मानिक चंद्र दास वाल्मीकि नगर एनपीसीसी गंडक कॉलोनी निवासी के द्वारा घर के विवाद को लेकर 112 को कॉल किया गया था। सूचना पर 112 के पदाधिकारी सहायक पुलिस अवर निरीक्षक द्वारा पूछताछ के दौरान लाठी से सूचक के पैर पर मारा गया। जिसकी जांच पुलिस निरीक्षक सह वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया।और मामले को जांच के बाद सत्य पाया गया। तथा बंशीधर प्रसाद को निलंबित कर दिया गया।इस बात की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!