Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वन विभाग के सौजन्य से 42 महिलाओं का पांच दिवसीय अगरबत्ती निर्माण...

वन विभाग के सौजन्य से 42 महिलाओं का पांच दिवसीय अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण शुरू।

0
344

अगरबत्ती बनाने के तरीके को सिख रही है, महिलाएं।

महिलाओं की स्थिति अब बदलेगी आत्म निर्भरता से।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के कोतराहां स्थित कौशल विकास केंद्र में बुधवार को थाना क्षेत्र की महिलाओं को वन विभाग द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने की नीयत से लक्ष्मीपुर ईको विकास समिति के अध्यक्ष विनय महतो, रमपुरवा ईडीसी अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे, ठाढी ईडीसी अध्यक्ष टोकेश कुमार के सहयोग से थाना क्षेत्र की 42 महिलाओं को पांच दिवसीय अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण बुधवार से शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम में संजना कुमारी, देवमणि कुमारी ,और दयानंद महतो के द्वारा महिलाओं को अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वन विभाग के सौजन्य से अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी और उनका और उनके परिवार का आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!