मंजूबाला ने सैकड़ों समर्थकों संग कांग्रेस से किशनगंज के सांसद मोहम्मद जावेद जी का किया स्वागत…

0
IMG-20250519-WA0089.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षा मंजूबाला पाठक ने दिनांक 18/05/2025 को नरकटियागंज विधानसभा के व्यासपुर चौक पर किशनगंज से कांग्रेस के सांसद डॉ मोहम्मद जावेद जी को सैकड़ों समर्थकों और दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ स्वागत एवम् अभिनंदन किया तथा सबैया देवराज के कार्यक्रम में शिरकत किया। आपको बताते चले कि मंजूबाला पाठक बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षा है और पार्टी की मजबूती के लिए लगातार काम करती है।पिछले कुछ दिनों से नरकटियागंज विधानसभा के अलग अलग गांवों में जाकर मंजूबाला पाठक कांग्रेस को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करते आ रही है और उसी का नतीजा है कि किशनगंज के सांसद जी के दौरे पर सैकड़ों समर्थकों और दर्जनों गाड़ियों के साथ उनका स्वागत एवम् अभिनंदन किया तथा सबैया देवराज के कार्यक्रम में शिरकत किया। मंजूबाला पाठक द्वारा किए गए बेहतर स्वागत एवम् अभिनंदन से गदगद सांसद मोहम्मद जावेद जी ने मंजूबाला पाठक को भविष्य का नेता और महिलाओं के लिए सदैव आवाज बुलंद करने वाली नेत्री बताया। ज्ञात हो कि मंजूबाला पाठक के समर्थकों ने कांग्रेस के किशनगंज के सांसद जी को नारों,स्लोगन और फुल मालाओं के साथ स्वागत एवम् अभिनंदन किया। दर्जनों गाड़ियों और सैकड़ों समर्थको के साथ कांग्रेस नेत्री मंजूबाला पाठक ने कार्यक्रम में शिरकत कर नरकटियागंज विधानसभा के महिलाओं तथा आमजन का प्रतिनिधित्व किया।
वहां मंजूबाला पाठक के साथ सभी कांग्रेस नेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही मंजूबाला पाठक ने वक्फ कानून को अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्वायतता पर कुठाराघात करनेवाला बिल बताया।तथा संविधान बचाओ आंदोलन को भविष्य में मजबूती प्रदान करने को आश्वासन दिया।
नारी न्याय गारंटी स्कीम और पलायन रोको नौकरी दो आदि विषयों पर भी मंजूबाला पाठक ने अलग मिडिया से कांग्रेस के नेत्री के तौर पर अपना पक्ष रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!