Thursday, March 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन पंचायत टॉपर काजल कुमारी को 51 हजार रुपए की राशि से किया...

पंचायत टॉपर काजल कुमारी को 51 हजार रुपए की राशि से किया गया सम्मानित।

0
523

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिमी चंपारण

पार्थ क्लासेज रामनगर बनकट के व्यवस्थापक मुन्ना कुशवाहा के द्वारा मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में टॉपर काजल कुमारी सहित पंचायत में अधिक अंक लाने वाले छात्रों को एक विशेष सम्मान समारोह के दरमियान सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि महापौर बेतिया नगर निगम गरिमा देवी शिकारिया ने कहा कि होनहार मेधावी नौनिहाल देश के भविष्य हैं। आर्थिक सबलता के लिए शिक्षा जरूरी है। हवा और जल की तरह मानव जीवन में शिक्षा अनमोल रतन के समान है। शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा से वंचित मानव पशु के समान होता है।

माता-पिता को अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। ग्लोबल वर्ल्ड में शिक्षा मानव को चमकने के लिए रामबाण का काम करता है। उन्होंने कहा कि गुरु शिक्षा देते हैं परंतु संस्कार माता-पिता से प्राप्त होता है। छात्रों को अनुशासन सकारात्मक सोच और लक्ष्य निर्धारित करते हुए शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। छात्रों को आज की दुनियादारी से बचते हुए सच्चे मन से दृढ़ संकल्प के साथ शिक्षा को आत्मसात करना चाहिए।
इस अवसर पर पार्थ क्लासेज रामनगर बनकट द्वारा पंचायत टॉपर काजल कुमारी को 51000 हजार रुपए का चेक प्रदान कर उच्चतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया। वही मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में सफल छात्र मिथिलेश कुमार प्रिंस कुमार अभिनंदन कुमार रवि कुमार शशि बाला कुमारी सुबोध कुमार सुशास्त कुमार रवीना खातून आदि छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल पैक्स अध्यक्ष अध्यक्ष विजय कुमार कुशवाहा हरिंदर प्रसाद कुशवाहा मनी उपाध्याय विक्रम यादव मनीष गुप्ता सनराइज कोचिंग के निर्देशक राजीव कुशवाहा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी दुर्गा पटेल ने किया। बताते चले की सनराइज कोचिंग सेंटर के निर्देशक राजीव कुशवाहा ने बताया कि पुरस्कृत और सम्मानित होने वाले छात्रों में काजल कुमारी रवि कुमार प्रिंस कुमार सुबोध कुमार मिथिलेश कुमार आदि छात्र उनके कोचिंग के छात्र हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!