Thursday, March 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन जंगल सफारी के दौरान पर्यटको ने किया भालू का दीदार, देखकर हुुए...

जंगल सफारी के दौरान पर्यटको ने किया भालू का दीदार, देखकर हुुए गदगद।

0
227

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के बिहार का कश्मीर कहे जाने वाले वाल्मीकिनगर में स्थित इकलौता इको टूरिज्म पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर अपनी ख्याति तेजी से बटोर रहा है। वीटीआर की नैसर्गिक और भौगोलिक सुंदरता और जंगली जानवरों का दीदार की लालसा लिए दुनिया भर से लोग वीटीआर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर-प्रदेश के देवरिया जिला से पहुंचे पर्यटकों को सोमवार की सुबह जंगल सफारी के दौरान नजदीक से भालू का दीदार करने का मौका मिला। जिसे देखकर पर्यटक काफी रोमांचित व गदगद हो गए। उत्तर-प्रदेश के देवरिया जिला से आए पर्यटक आदित्य सिंह, प्रगति कुमारी, कुमारी तुलसी, नितेश ने बताया कि हम लोग पहली बार देवरिया जिला से वीटीआर भ्रमण पर आए हैं।और पहले ही सफारी के दौरान भालू का दीदार काफी नजदीक से करने को मिला।जिससे हम काफी प्रसन्न और रोमांचित हुए हैं। पहले केवल हम लोग नाम ही सुना करते थे। लेकिन नजदीक से वन्य जीवों को देखकर हमे एक अलग ही अनुभूति प्राप्त हो रही है।हालांकि हमे मोर, हिरण सांप आदि को भी देखने का मौका मिला। परंतु भालू का दिखना काफी रोमांचकारी रहा। मौका मिला तो फिर हम और भी मित्र तथा परिवार के साथ वीटीआर भ्रमण पर आएंगे। इस बाबत वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता है,कि वीटीआर भ्रमण पर आए पर्यटक संतुष्ट हो। ताकि वीटीआर का छवि विश्व पटल पर तेजी से ऊभरे। इस दिशा में वन प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!