Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन चूड़िया माता मंदिर के संस्थापक नथुनी प्रसाद की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई।

चूड़िया माता मंदिर के संस्थापक नथुनी प्रसाद की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई।

0
23

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया-स्थानीय मनुआ पुल थाना क्षेत्र के खैरटिया कुरमी टोला गांव में चूड़िया माता मंदिर के संस्थापक बाबा नथुनी प्रसाद जी की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धा- भक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लखनऊ से आए सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा, स्टार गायक राधेश्याम रसिया, एडवोकेट दिलीप कुमार, कलाकार संजय कुमार, समाजसेवी धनंजय कुमार, अजय कुमार, अनूप शर्मा ,नंदनी कुमारी, गायक जीतू तिवारी, भजन गायिका नीतू कश्यप, पप्पू बिहारी, गुलटेन पटेल एवं विनोद पटेल ने स्वर्गीय बाबा नथुनी प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय शांति देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। स्वरांजलि सेवा संस्थान के कलाकारों ने निर्गुण भजन के माध्यम से बाबा नथुनी प्रसाद एवं चूड़िया माई की महिमा पर केंद्रित कई मनभावन भजनों को प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि राधेश्याम शर्मा ने कहा कि विगत तीन दशक से अधिक समय तक चूड़िया माई स्थान सेवा बाबा किए।

बाबा की सादगी और बाबा का संदेश अनुकरण करने योग्य है। लोकप्रिय गायक राधेश्याम रसिया के निर्गुण भजन पर घंटों भक्तगण झूमते रहे। सभी कलाकारों ने अपने भजनों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।गायक शैलेश सागर ,जीतू तिवारी, संगीत शिक्षक जयप्रकाश सागर, सुनील श्रीवास्तव, रिमझिम कुमारी, अफजल नजीर, एवं इमरान ने भजनों को प्रस्तुत किया। अपने पिता की पुण्यतिथि पर चारों पुत्रों ने पिता के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वरिष्ठ कलाकार संजय कुमार ने बताया कि खैरटिया गांव स्थित चूड़िया माई भवन में मां शांति देवी संगीत प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की गई है,जिसके माध्यम से ग्रामीण बच्चे एवं बच्चियों को गायन ,वादन और नृत्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । साथ ही एस.के म्यूजिकल ग्रुप एवं इवेंट शो द्वारा प्रतिभाशाली कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है। गुलटेन पटेल और राजेश पटेल ने संयुक्त रूप से कहा कि बाबा नथुनी प्रसाद अपने भजन कीर्तन एवं सत्संग के माध्यम से मानवता का संदेश देते थे। निरंतर भक्ति भाव में लीन रहने वाले अपनी सादगी और साधना के लिए जाने जाते हैं। कार्यक्रम में राम बहादुर यादव, वीरेंद्र चौहान, देवेंद्र कुमार,अनूप शर्मा,अनिल कुमार, अजय पांडे, राजू कुमार, तबला वादक सत्यम मिश्रा,आकाश कुमार,शिव बालक दास, रामू कुमार एवं विनोद पटेल की भूमिका सराहनीय रही। मंच संचालन संजय कुमार एवं दिलीप कुमार ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन संगीत प्रकाश के प्रबंधक अनूप शर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!