भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ने फीता काट किया शुभारंभ
बबलू इलेवन ने 02 विकेट से गोड़ा सेमरा टीम को किया पराजित
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
स्टेडियम मझौलिया में रविबार को आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन टॉस जीतकर गोंडा सेमरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित ओवरों में गोंडा सेमरा की टीम ने संघर्ष पूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 104 रन बनाये। जबाबी हमले में बबलू इलेवन विशनपुरवा की टीम के खिलाड़ियों ने कसी हुई गेंदबाजी कर रन गति को नियंत्रित रखा। तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के संतुलित आक्रमण के कारण गोंडा सेमरा की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।
105 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बबलू इलेवन, विशनपुरवा की टीम की शुरुआत हालांकि कुछ खास नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। इसके बावजूद मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने धैर्य और सूझबूझ से खेलते हुए पारी को संभाला।
आखिरकार बबलू इलेवन की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाते हुए यह मुकाबला 02 विकेट से अपने नाम कर लिया। इसके पूर्व भाजपा नगर निकाय के अध्यक्ष राहुल कुमार ने फीता काटकर उदघाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।मौके पर करण पांडेय, विशाल बरनवाल, गोलू श्रीवास्तव, प्लाण्टी पांडेय, संदीप कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।






