Thursday, March 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन प्रख्यात पर्यावरण विद् एवं प्रकृति प्रेमी पूर्व प्राचार्य ने अपना जन्मदिन सादगी...

प्रख्यात पर्यावरण विद् एवं प्रकृति प्रेमी पूर्व प्राचार्य ने अपना जन्मदिन सादगी पूर्वक मनाया!

0
97

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


मधुबनी , बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय गुरुजी ,21वीं सदी के छब्बीसवें वर्ष के श्री गणेश पर आज , 66वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। अपने जन्मदिन पर उन्होंने सर्वप्रथम पौत्र और पुत्र के साथ नाशपाती का पौधरोपण किया, तत्पश्चात वयोवृद्ध दादी, पूज्य पिताश्री एवं माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।शुभाश्रम में हनुमानजी का विधिवत पूजा-अर्चना किया। इस अवसर पर विख्यात कथा वाचक पंडित घनश्याम मणि शांडिल्य ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।इसी तरह कालेज प्रांगण में स्थित वाग्देवी मंदिर एवं मां कोटेश्वरी दुर्गा मंदिर में प्रिय शिष्य गणों ने गुरु जी के सुख शांति समृद्धि आयु ऐश्वर्य और सफलता की मंगल कामना सहित प्रार्थना किया।
जीवेद् शरदं शतम् के जयघोष के साथ शिष्य गण,शिक्षक, अधिकारी, अधिवक्ता, चिकित्सक, राजनेता एवं पत्रकार सहित संभ्रांत लोगों द्वारा लगातार शुभकामनाएं प्राप्त हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!