Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में सत्संग भजन कार्यक्रम...

स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में सत्संग भजन कार्यक्रम का आयोजन किया

0
221

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

औरंगाबाद- मंगलवार की देर शाम अंतरराष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा स्थानीय पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में सत्संग भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी सत्संगियों ने समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ करके किया। समाजसेवी जितेंद्र यादव ने कहा कि मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करने से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। बिरजा यादव ने कहा कि संस्था द्वारा स्थानीय लावारिस दिव्यांग जनों और जरूरतमंदों को भोजन प्रदान किया जाता है जो एक अच्छी पहल है। भाई रमेश यादव ने कहा कि हमें शाकाहार अपनाना चाहिए और जीव जंतुओं पर भी दया का भाव रखना चाहिए।व्यवसाई जितेंद्र यादव ने कहा कि आज का दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ के लिए विशेष महत्वपूर्ण है। महाप्रसाद की व्यवस्था डब्लू सिंह एवं डॉ. अजय कुमार द्वारा की गई। विभिन्न सामाजिक धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करके स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आम लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रमों में विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए मधुबन वस्त्रालय के प्रोपराइटर जितेंद्र यादव, नवरत्न प्रसाद,वर्ल्ड मीडिया विजन के निदेशक राजेश गुप्ता, फौजी विद्यासागर राणा एवं स्वास्थ्य कर्मी धर्मेंद्र गुप्ता के प्रति आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर पीयूष कुमार , राजेश कुमार,आशुतोष कुमार ,रणविजय कुमार, नागेंद्र प्रसाद ,संतोष पांडे, प्रमोद पासवान, संतोष राय, अंजू देवी, बिरजा यादव, राजेश कुमार, सत्येंद्र यादव ,राजेश शर्मा ,गुड्डू यादव ,महेंद्र शर्मा एवं पुजारी आलोक कुमार उपाध्याय की भूमिका सराहनीय रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!