Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन कला, संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिकता का केंद्र है शुभाश्रमधाम-पं०भरत उपाध्याय

कला, संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिकता का केंद्र है शुभाश्रमधाम-पं०भरत उपाध्याय

0
223

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने स्थानीय शुभाश्रम धाम में नवाह् अनुष्ठान एवं प्रवचन कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस को अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति राष्ट्र की धरोहर है ,इसे बचाने के लिए प्रबुद्ध वर्ग को आगे आना चाहिए। आज हमारी युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित होकर अपनी संस्कृति भूलती जा रही है। ऐसे में शुभाश्रम धाम में आयोजित यह श्रेष्ठ कार्यक्रम युवाओं को जगाने एवं महिला सशक्तिकरण का सार्थक प्रयास है।
प्राचार्य डॉ अजय मणि त्रिपाठी, कुलदीप सिंह, अरविंद सिंह सुनीलसिंह ,डॉक्टर विनीता सिंह, अनीता सिंह विशिष्ट अतिथियों का परिचय कराते हुए पीठाधीश्वर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक अखिलेश शांडिल्य ने कहा कि-इनके आने से सैंतालीस वर्षों से चली आ रही हनुमत् जन्मोत्सव की गरिमा बढ़ी है। छपरा की धरती से पधारी मानस माधुरी प्रिया प्रियदर्शनी का गोल्डी, जीवा, डॉक्टर विनीता सिंह,अनीता सिंह ने करतल ध्वनि के बीच माल्यार्पण कर स्वागत किया।सुमधुर वाणी में संगीतमय प्रवचन करते हुए, प्रिया प्रियदर्शनी ने मिथिला के संस्कृति में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के शुभ विवाह की कथा रसपान कराते हुए श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर विख्यात कथा वाचक पंडित हेमंत तिवारी, कौशल किशोर महाराज एवं वाद्य यंत्र पर उनके सहयोगी सलमान, शाश्वत मिश्रा एवं मनीष को विश्व प्रकाश मणि,अहमद दीवान, दिनेश कुमार गुप्ता, कैलाश सैनी, बाबूलाल गुप्ता, राजेश निषाद ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर घनश्याम मणि, पंडित संजय तिवारी, जितेन्द्र तिवारी,श्रीनिवास मणि, सुनील मणि,यशुमणि, आशीष मणि, मनीष मणि,फागु यादव,अशोक विश्वकर्मा,सूरज यादव, बाबूलाल गुप्ता, शशिकांत मिश्रा, दिनेश कुमार गुप्ता, उमेश यादव जितेंद्र यादव, राज किरण सहित सैकड़ों लोगों ने कथा रसपान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!