Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष विक्की बसंत ने किया ज्ञान मंच का...

भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष विक्की बसंत ने किया ज्ञान मंच का उद्घाटन।

0
240


सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक होते हैं पर्व त्यौहार।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण


भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष विक्की बसंत ने वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच फीता काटकर ज्ञान मंच का उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष विक्की वसंत ने कहा कि पर्व त्योहार हमारे पौराणिक गाथाओं की याद दिलाते हैं। समाज में सामाजिक समरसता सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने का संदेश देते हैं तो दूसरी तरफ ऊंच नीच अमीर गरीब भेदभाव से मुक्त समाज की स्थापना का पुरजोर वकालत करते हैं। बताते चले की नया बाजार ब्रह्म स्थान शेख मझरिया के पावन स्थान परिसर में पिछले 18 वर्षों से लगातार आयोजित होता चला आ रहा दुर्गा पूजा
के धार्मिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष विक्की वसंत को उपाध्यक्ष शंभू गुप्ता के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।


तदुपरांत मुख्य अतिथि प्रखंड अध्यक्ष विक्की वसंत ने नवयुवक दुर्गा पूजा संघ नया बाजार शेख मझरिया के अध्यक्ष भरत राज उपाध्यक्ष शंभू गुप्ता सचिव सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा पंच रामदेव प्रसाद अनिल कुमार
राजू कुमार राजेंद्र प्रसाद आदि को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। उन्होंने दुर्गा पूजा समारोह को आयोजित करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले अध्यक्ष भरत राज और उपाध्यक्ष शंभू गुप्ता को विशेष रूप से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तथा उनके प्रयासों की जमकर सराहना की।
इस अवसर पर नारायण मिश्रा रामसूरत पासवान कन्हैया कुमार
विकास कुमार कुशवाहा मनोज मिश्रा लालू सहनी चंदेश्वर प्रसाद दिलीप कुमार कुशवाहा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इस अवसर पर अंग वस्त्र देकर आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
आचार्य विपुल तिवारी शास्त्री द्वारा पूरे विधि विधान से निशा पूजन कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!