Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन अब नौतन में भी होगी कानून की पढ़ाई।

अब नौतन में भी होगी कानून की पढ़ाई।

0
173


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


ईश्वर शांति महाविद्यालय झखड़ा नौतन में कानून की पढ़ाई के लिए वैधता मिल गई है और नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उक्त जानकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शरण ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सुदूर देहाती क्षेत्र में भी शिक्षा क्षेत्र में हाईयर एजुकेशन के लिए अम्मा ट्रस्ट कविवर नेपाली पथ बेतिया द्वारा संचालित ईश्वर शांति महाविद्यालय झखड़ा नौतन में शिक्षा को प्रबल करते हुए भविष्य के निर्माण में योगदान देने के उद्देश्य से महाविद्यालय द्वारा स्कूली शिक्षा के साथ-साथ उच्च शिक्षा क्षेत्र में भी भविष्य तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमारे महा विद्यालय में कला संकाय वाणिज्य संकाय और विज्ञान संकाय की पढ़ाई जारी है। उसे और बेहतर बनाते हुए कानून की पढ़ाई की मान्यता प्राप्त की गई है। आगामी विधानसभा चुनाव के बाद पारा मेडिकल संबंधी भी पढ़ाई शुरू की जाएगी। प्राचार्य शबा मैडम ने बताया कि हमारे यहां पुस्तकालय कंप्यूटर खेलकूद प्रैक्टिकल आदि नियमित रूप से संचालित होते हैं। वही स्थापना दिवस और राष्ट्रीय दिवस के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।


सचिव सत्येंद्र शरण ने बताया कि निर्धन छात्रों के लिए विशेष सहायता की जाती है ताकि शिक्षा से कोई वंचित नहीं रह सके। हमारे यहां ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया होती है। छात्रों के भविष्य के लिए विशेष रूप से योजनाएं बनाई जाती है। ईश्वर शांति महाविद्यालय झखड़ा नौतन छात्रों के चौमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित है।
प्रेस वार्ता के दौरान सचिव शैलेंद्र शरण तथा विज्ञान शिक्षक डी एन द्विवेदी भी मौजूद थे उन्होंने बताया कि मेधावी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की भी व्यवस्था होती है। और अप्रेंटिस की भी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है।
कुल मिलाकर नौतन में कानून की पढ़ाई शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों को लाभ उठाने का अवसर प्राप्त हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!