Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नारी सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नारी सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0
178

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

योगापट्टी, 18 सितम्बर।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आज नारी सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आदर्श प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मच्छरगांवा योगापट्टी एवं बाबा कमल दास उच्च विद्यालय नवलपुर योगापट्टी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं लड़कियों के विरुद्ध होने वाले अपराध जैसे अपहरण, बलात्कार, दहेज हत्या, दहेज प्रताड़ना, साइबर अपराध, महिला प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, तथा छेड़खानी जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने इन अपराधों से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, इनके बचाव एवं रोकथाम के उपायों को भी साझा किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्राओं एवं अभिभावकों से कहा कि किसी भी तरह की आपराधिक घटना होने पर तत्काल नजदीकी थाना या महिला हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत अवश्य करें। जागरूकता को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया गया। कलाकारों ने सामाजिक कुरीतियों, दहेज प्रथा एवं महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर प्रभावशाली प्रस्तुति देकर लोगों को सोचने पर मजबूर किया।

उपस्थित छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने इस कार्यक्रम को बेहद रुचि से सुना और समझा।कार्यक्रम के अंत में सभी ने महिला सुरक्षा और अपराध रोकथाम के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। उपस्थित जनसमूह ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!