Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स बिहार में सेवा, समर्पण और संगठन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने...

बिहार में सेवा, समर्पण और संगठन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का होगा कार्य: डॉ. दिलीप जायसवाल

0
226


रमेश ठाकुर – पश्चिम चंपारण,बिहार
दिनांक:- 16-09-2025

भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत आज प्रदेश की राजधानी पटना से 243 ‘चलो जीते हैं’ सेवा रथों को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में रवाना किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल , राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , भारत के गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय ने हरी झंडी दिखाकर इन सभी रथों को रवाना किया।
‎‎इस मौके पर सांसद धर्मशीला गुप्ता, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा और विधायक अरुण सिन्हा भी उपस्थित रहे।
‎‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस मौके पर कहा कि यह रथ पूरे बिहार में सेवा, समर्पण और संगठन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी बचपन पर आधारित फिल्म ‘चलो जीते हैं’ का प्रदर्शन बिहार की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा, जिससे हर नागरिक सेवा, संघर्ष और संकल्प से भरे उनके जीवन से प्रेरणा ले सके।

‎उन्होंने कहा कि भाजपा के इस अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सकारात्मक बदलाव की भावना पहुंचाना है।

‎पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित हुए कार्यक्रम में रथों को रवाना किया गया। ये चुनावी रथ अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में घूमेंगे और भाजपा के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

‎इधर, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘चलो जीते हैं’ रथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में घूमेगा और यह प्रेरणा देगा कि गरीब का बेटा भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि इस भावना को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें।

‎उन्होंने कहा कि जीएसटी कर कम करने का काम मोदी सरकार ने किया है। भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि भारत आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह अपने जीवन को देश के लिए देने का काम किया है, उसी तरह हम लोग भी भारत को श्रेष्ठ बनाने में अपना योगदान दें।

‎केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा हर साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन करती है। इसका मकसद जनता तक सेवा कार्यों को पहुंचाना और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। “चलो जीतें हैं” रथ भी इसी सोच को आगे बढ़ाएगा।

‎आज के कार्यक्रम में सुशील चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता भूषण राठौर, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलु, प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार, पीयूष कुमार, पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!