Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विधायक राम सिंह ने उठाई किसानों की आवाज़

विधायक राम सिंह ने उठाई किसानों की आवाज़

0
474

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। क्षेत्र के किसानों को समय पर खाद नहीं मिलने और यूरिया वितरण में भारी अनियमितता की शिकायतें लगातार सामने आने के बाद अब मामला तूल पकड़ने लगा है। किसानों ने आरोप लगाया है कि वितरण केंद्रों पर घोर लापरवाही हो रही है, साथ ही किसानों के साथ दुर्व्यवहार तक किया जा रहा है। इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए बगहा विधायक राम सिंह ने किसानों की पीड़ा को सीधा सरकार तक पहुँचाया। उन्होंने सोमवार को बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात कर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

बोले विधायक राम सिंह

यूरिया किसानों के लिए जीवन रेखा है। जब किसान को ही समय पर खाद नहीं मिलेगा तो उनकी फसल कैसे बचेगी? यह घोर अन्याय है। मैं किसानों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करूंगा। सरकार दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। जनता की लड़ाई मेरी अपनी लड़ाई है और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए मैं हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहूँगा।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल जांच का आदेश दिया और भरोसा दिलाया कि दोषी पाए जाने वाले पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इधर, किसानों ने विधायक की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी आवाज़ उठाने से उन्हें राहत की उम्मीद जगी है। किसानों का कहना है कि अगर समय पर खाद नहीं मिला तो फसल बर्बाद हो जाएगी और उनका सालभर का परिश्रम मिट्टी में मिल जाएगा। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से बगहा क्षेत्र में यूरिया वितरण को लेकर किसानों में आक्रोश देखा जा रहा था। कहीं-कहीं पर लंबी कतारें लगी रहीं, तो कई जगह किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।अब देखना यह होगा कि जांच के बाद दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है और किसानों को कब तक राहत मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!