Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर स्वरांजलि सेवा संस्थान ने 145वी महा आरती...

श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर स्वरांजलि सेवा संस्थान ने 145वी महा आरती का आयोजन किया

0
302

बाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकिनगर- श्रावणी पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में 145 वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह ग्राम पंचायत राज जिमरी नौतनवां के मुखिया खूब लाल बड़घड़िया, विशिष्ट अतिथि निर्माता एचेल थारू, संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजु देवी, स्वास्थ्यकर्मी कुमारी संगीता,फाइटर जयदेव कुमार, डॉ. नंद महतो, हिरवंती देवी, थरुहट के हाकिम चौधरी, समाजसेवी दिनेश पटवारी, दिनेश चौधरी, अभिनेता चंद्रभान कुमार, एवं संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।मुख्य अतिथि मुखिया खूब लाल ने अपने संबोधन के क्रम में कहा कि हमारी सभ्यता और संस्कृति नदियों के किनारे ही विकसित हुई है। हमें प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए।

हरिद्वार काजी ने कहा कि यह महा आरती वाल्मीकि नगर की पहचान बनती जा रही है। दिनेश पटवारी ने बताया कि संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के निमित्त जन जागरूकता फैलाने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन होता है। विशिष्ट अतिथि निर्माता एचेल थारू ने कहा कि हर वर्ष संस्था के सदस्यों द्वारा पौधों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुरुआत की जाती है। सोनू चौधरी ने कहा कि श्रावणी पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है। डॉ. नंद महतो, हिरवंती देवी, सोनू चौधरी एवं फाइटर जयदेव कुमार ने कई भजनों को प्रस्तुत किया। स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता ने कहा कि संस्था द्वारा लावारिस दिव्यांग जनों को हर दिन भोजन प्रदान किया जाता है जो मानवीय संवेदना को समझने की अच्छी पहल है। महाप्रसाद की व्यवस्था मुखिया खूबलाल बड़घडिया द्वारा की गई। संस्था के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करने हेतु नेपाल के धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज, वशिष्ठ डेयरी उद्योग के प्रबंधक पवन भट्टराई, स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता, वर्ल्ड मीडिया इन्फोटेनमेंट के फाउंडर राजेश कुमार गुप्ता,आचार्य पंडित चित्रसेन तिवारी, नेपाल के संजय कानू, पंडित दीपक पांडे, पीडीएस के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, शिवचंद्र शर्मा, कैमरामैन ईश्वर चौहान एवं समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता आदि विशिष्ट सहयोगी व्यक्तित्व की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

इस मौके पर हीरा देवी, सुनीता देवी, शकुंतला देवी,माया देवी, सत्संगी चुन्नू ठाकुर, माया देवी, पूनम देवी, आकृति कुमारी,रितिका कुमारी, वन कर्मी मोचन राम, पंडित रामेश्वर तिवारी की भूमिका सराहनीय रही। विशिष्ट कार्यों हेतु मुखिया खूबलाल बड़घडिया,हरिद्वार काजी ,फाइटर जयदेव कुमार, निर्माता एचेल थारू, दिनेश चौधरी, दिनेश पटवारी,चंद्रभान कुमार , सिपाही रोशन कुमार, सोनू चौधरी,आदि अंग वस्त्रम द्वारा सम्मानित किए गए। संचालन निर्माता एचेल थारू ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन फाइटर जयदेव कुमार ने किया। गंगा मैया की जय ,विष्णु भगवान की जय, वाल्मीकि धाम की जय, धरती माता की जय, आदि नारों से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान होता रहा। महा आरती के पश्चात चंद्रदेव को अर्घ्य भी दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!