बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर राखियां बांधकर कहीं भैया मेरे छोटी बहन को ना भुलाना।

0
IMG-20250809-WA0048.jpg



अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


भाई बहन के अमर पावन अटूट रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व पूरे प्रखंड में धूमधाम और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहने नए-नए परिधानों से सुसज्जित होकर पूजा की थाल सजाकर तैयार हो गई। अपने-अपने भाइयों को तिलक लगाया आरती दिखाईं और सुख समृद्धि शांति तथा रक्षा की कामना करते हुए भाइयों की कलाइयों पर राखियां बांधी और मुंह मीठा कराया। बताते चले की सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाले रक्षाबंधन के पर्व को लेकर मिठाई दुकानों कपड़ा दुकानों तथा उपहार की दुकानों सहित हाट बाजारों में जहां रौनक दिखी
वही अहले सुबह से ही बहनों को अपने-अपने भाइयों के घर छोटे बड़े वाहनों से जाते हुए देखा गया। भाइयों ने भी राखियां बंधा कर अपनी बहनों को जीवन पर्यंत रक्षा करने का संकल्प लेते हुए उपहार दिया गया। बताते चले की चंदन का टीका रेशम का धागा सावन की सुगंध बारिश की फुहार भाई की उम्मीद और बहना का प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व पूरे प्रखंड में धूमधाम और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!