Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home बिहार हथुआ थाने में तैनात दरोगा पऱ एसपी ने की बड़ी कार्रवाई वायरल...

हथुआ थाने में तैनात दरोगा पऱ एसपी ने की बड़ी कार्रवाई वायरल ऑडियो के आधार पर दरोगा निलंबित

0
542

गोपालगंज बिहार से जमीरुल हक की रिपोर्ट

गोपालगंज जिला के हथुआ थाना में तैनात दरोगा राधिका रमन प्रसाद का पैसे के लेनदेन से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गोपालगंज पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। वायरल ऑडियो में दरोगा जी थाना के एक प्राइवेट ड्राइवर से पैसों के लेनदेन को लेकर बातचीत करते सुने जा रहे हैं। बातचीत में यह स्पष्ट हो रहा है कि किसी मामले में मिले पैसे को लेकर दोनों के बीच चर्चा हो रही है, जिसमें ड्राइवर कहता है, “चार हजार मिला था, आपको चार हजार दे दिए।”


मामला तूल पकड़ते ही गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने पूरे प्रकरण की जांच का आदेश दिया। जांच के प्रथम दृष्टया प्रमाणों के आधार पर एसपी ने रविवार को दरोगा राधिका रमन प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे से लेकर आमजन के बीच इस मामले की खूब चर्चा हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!