Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास श्रावणी मेला को लेकर बगहा एसपी ने लिया विधि व्यवस्था का जायजा।

श्रावणी मेला को लेकर बगहा एसपी ने लिया विधि व्यवस्था का जायजा।

0
574

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण, बिहार

भारत नेपाल सीमा स्थित बाल्मीकि नगर में श्रावणी मेला को लेकर बगहा पुलिस जिला के कप्तान सुशांत कुमार सरोज ने सावन माह में लगने वाले मेल को लेकर मंदिर एवं घाटों का निरीक्षण किया। जिसका उद्देश्य श्रावणी मेला के दौरान भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा की तैयारियों की गहन समीक्षा करना था। जिन्होंने गंडक नदी के विभिन्न प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर नाविक दल की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जहां गंडक नदी के
संभावित जलस्तर वृद्धि को देखते हुए वैकल्पिक घाटों की भी पहचान की गई। बता दे की श्रावणी मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के सुविधार्थ को लेकर मेला क्षेत्र में घूम घूम कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। इसी क्रम में उन्होंने जटाशंकर मंदिर, कालेश्वर महादेव मंदिर, सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया।

इस बाबत एसपी ने बताया कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए है। जिसमें असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी। जिन्होंने मेला क्षेत्र के सभी प्वाइंट पर पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर मंदिर सहित मेला क्षेत्र में चाक चौबंद व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर
अधिक मात्रा में फोर्स की तैनाती की जा रही है। जहां श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पूर्णत: तैयार है। एसपी ने निरीक्षण के दौरान सोनहा घाट, लव कुश सीढ़ी घाट और अन्य प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। इन स्थलों पर कांवरियों की आवाजाही, स्नान, पूजा और जल भराई की प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसकी समीक्षा की गई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवर यात्रा बिहार की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!