नगर निगम वासियों को शीघ्र मिलेगी मॉडल टाउनशिप की सुविधा:गरिमा

0
Screenshot_2025-07-13-15-37-13-09_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e72.jpg

वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, जल जमाव की समस्या निपटने के लिए खरीदे जा रहे लाखों के उपकरण

जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी की जारी निविदाओं पर 18 से 21 जुलाई तक करनी है योग्य विक्रेताओं को दावेदारी

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र को मॉडल टाउनशिप के रूप में विकसित करने की पहल तेज कर दी गई है। अब नगर निगम क्षेत्र के निवासियों के साथ आगंतुकों को भी वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मच्छरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के साथ स्वच्छ पर्यावरण जैसी बुनियादी सुविधाएं शीघ्र ही मुहैया होने लगेंगी। वही वॉटर फॉगिंग सिस्टम की मशीन हवा से धूल के कणों को हटाकर वायु की गुणवत्ता में सुधार लाया जाता है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस मशीन का उपयोग होने से नगर निगम क्षेत्र के वासियों और आगंतुकों के उपर से वायु प्रदूषण का खतरा कम किया जा सकेगा। इसके साथ ही महापौर ने बताया कि पानी के तेज फव्वारे के द्वारा नगर निगम क्षेत्र में जाम नालों की सफाई के लिए अत्याधुनिक जेट मशीन खरीदने सहित माउंटेड जेटिंग मशीन की खरीद की जा रही है। यह एक ऐसी मशीन है जो उच्च दबाव वाले पानी का उपयोग करके पाइपों और नालियों को साफ करने के लिए डिज़ाइन की गई है। इसके अलावा नगर निगम के सघन शहरी क्षेत्र में सड़कों की सफाई भी उच्च गुणवत्ता वाले सड़क की सफाई मशीन से की जाएगी। इसके लिए एक माउंटेड रोड स्वीपिंग मशीन की खरीद निविदा जारी कर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि जल जमाव की आशंका को दूर करने के लिए चार हेवी डीवाटरिंग पंप और मच्छरों की समस्या से नगर निगम वासियों को बचाने के लिए उच्च शक्ति के चार फागिंग मशीन खरीदने की निविदा जेम पोर्टल के माध्यम से जारी कर दी गई है। जिसमें एक शव वाहन और एक डॉग कैचिंग गाड़ी की निविदा भी शामिल है। इसके लिए सक्षम और योग्य विक्रेताओं को अपनी दावेदारी पेश करने के लिए आगामी 18 जुलाई और कुछ के लिए 21 जुलाई 2025 की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!