Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home पॉलिटिक्स गोरखपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू… सीएम योगी संग गवर्नर ने किया जोश...

गोरखपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू… सीएम योगी संग गवर्नर ने किया जोश भरा स्वागत

0
182

कुशीनगर उत्तर प्रदेश से अमित कुमार शर्मा की रिपोर्ट

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सोमवार की दोपहर अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंच गईं। एयरपोर्ट पर सीएम गवर्नर संग जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला महानगर के मुख्य मार्गों से होकर सर्किट हाउस पहुंचा। गोरखपुर में एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का विशेष विमान दोपहर लगभग एक बजे उतरा। यहां सीएम योगी आदित्यनाथ गवर्नर आनंदीबेन पटेल व सांसद रवि किशन, महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव व अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला नंदानगर, कुनराघाट, आरकेबीके, रिंग रोड होते हुए सर्किट हाउस पहुंचा।रास्ते में सड़क के दोनों किनारों पर खड़े बच्चों ने तिरंगा लहराकर वंदे मातरम व भारत माता की जय के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया। रास्ते भर ढोल नगाड़े बजते रहे। उनके आगमन के समय बारिश हो रही थी लेकिन स्वागत के जोश के आगे वह फीकी पड़ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!