Friday, March 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भारत विजन प्रतिष्ठान का हुआ उद्घाटन,सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक ने फीता काटा।

भारत विजन प्रतिष्ठान का हुआ उद्घाटन,सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक ने फीता काटा।

0
168


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


सोमवार को मझौलिया बाजार चौक के समीप भारत विजन प्रतिष्ठान का वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच सेवानिवृत प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध महतो ने फीता काटकर उद्घाटन किया। सेवानिवृत प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध महतो डॉक्टर सहजाद आलम और डॉक्टर अरशद अली खान ने कहा कि इस तरह का प्रतिष्ठान खुलना मझौलिया के लिए गौरव की बात है। देहाती क्षेत्र में आधुनिक और नवीनतम तकनीक से निर्मित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वाशिंग मशीन फ्रिज आदि का मिलना ग्रामीणों के लिए काफी लाभदायक होगा।
संचालक बबलू जी ने बताया कि हमारे भारत विजन प्रतिष्ठान में सभी प्रकार के कंपनियों का मोबाइल सेट फ्रिज वाशिंग मशीन पंखा बल्ब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेगा। हमारे यहां किश्त पर भी सामान दिया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर डॉ मिनहाज कलीम डॉक्टर मोहम्मद अजहरूद्दीन आफताब आलम रियाज आलम मोहम्मद सकलेन विश्वनाथ जायसवाल विजय कुमार शर्मा राजेश कुमार साह पंकज कुमार संजय कुमार पटेल मुन्ना कुमार साह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!