Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन रोहिणी व्रत करने से समस्त दुखों का नाश होता है : डी...

रोहिणी व्रत करने से समस्त दुखों का नाश होता है : डी आनन्द

0
267

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

औरंगाबाद – मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के शिव मंदिर परिसर में रोहिणी व्रत के अवसर पर भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वरांजलि सेवा संस्थान के सदस्यों ने समवेत स्वर में सुंदरकांड का पाठ किया। डी.आनंद ने बताया कि रोहिणी व्रत भगवान विष्णु के एक रूप को समर्पित है, यह एक उपवास है। चतुर्दशी तिथि को धार्मिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की जाती है। मंगलवार होने की वजह से हनुमान जी की पूजा का भी विशेष महत्व है। रोहिणी व्रत करने से सभी कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं। शाकाहार पर बल दिया गया। विभिन्न भजनों द्वारा विश्व शांति की कामना की गई। विमान दुर्घटना अहमदाबाद एवं केदारनाथ के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए भक्तों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईऔर मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। संस्था की कर्नाटक राज्य प्रभारी स्वरांजलि सिंह द्वारा औरंगाबाद के विभिन्न क्षेत्र में भटकने वाले दिव्यांग और जरूरतमंदों के बीच फूड पैकेट के वितरण हेतु उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की गई। पौधारोपण और प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। महाप्रसाद की व्यवस्था भोला साव एवं किरण कुमारी द्वारा की गई।
भक्त बिरजा यादव ने सहयोग प्रदान करते हुए कहा कि संस्था द्वारा आयोजित चलंत दरिद्र नारायण भोज एक सराहनीय पहल है। बबलू सिंह,संतोष पांडे, छोटू पासवान प्रमोद पासवान एवं जितेंद्र यादव का विशेष सहयोग रहा ।इस कार्यक्रम में वार्ड प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, राजेश शर्मा, सत्येंद्र यादव, दिनेश यादव ,पंकज कुमार, गुड्डू यादव,, व्यवसाई जितेंद्र यादव, एवं पुजारी आलोक उपाध्याय की भूमिका सराहनीय रही। भगवान शिव एवं हनुमान जी की आरती के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!