Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर बीडीओ बगहा दो ने अभियंताओं के...

संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर बीडीओ बगहा दो ने अभियंताओं के साथ बैठक की

0
207

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारन,बिहार

बगहा दो प्रखंड विकास पदाधिकारी बिड्डू कुमार राम ने बाढ़ संभावित इलाकों, जिनमें बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर जल संसाधन और गंडक विभाग के अभियंताओ के साथ मंगलवार को बैठक की। इस बैठक में बगहा दो सीओ भी मौजूद थी। बीडीओ ने गंडक विभाग के पदाधिकारी से संभावित बाढ़ इलाकों में बांध की स्थिति, गंडक नदियों के जलस्तर, पहाड़ी नदियों की स्थिति और बाढ़ संभावित पंचायतो के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इसके सुरक्षा को लेकर कई दिशा निर्देश भी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिया। बीडीओ ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाढ़ से पहले की तैयारी विभाग द्वारा की जा रही है। जिसमें बांध की मरम्मत, संभावित बांध टूटने पर उसकी तैयारी आदिया पर चर्चा की गई। गंडक बैराज में नेपाल द्वारा अत्यधिक पानी छोड़े जाने पर बगहा दो प्रखंड के कई पंचायत के कई ग्रामीण इलाकों में पानी घुसने की संभावना बनी रहती है। इसी को देखते हुए विभाग द्वारा बाढ़ से पूर्व तैयारी का जायजा लिया जा रहा है। इसके साथ ही बाढ़ से बचाव के लिए कई दिशा निर्देश गंडक विभाग के अभियंता और कर्मियों को दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!