Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम पिस्टल के बल पर बाइक लूट मामले में फरार अभियुक्त को पुलिस...

पिस्टल के बल पर बाइक लूट मामले में फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
175

गोपालगंज बिहार से सुदीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


मांझागढ़( गोपालगज ) पूर्व कांड में फरार अपराधी को मांझागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल बताते चले कि मांझागढ़ थाना कांड संख्या 324 /2024 में मांझागढ़ थाना क्षेत्र तेलिया बांध गांव के फिरोज साह के पुत्र अरमान अली 31 अक्टूबर 2024 की शाम बाइक से बाजार जा रहा था। इसी बीच जलाल पुर के समीप पूर्व से घाट लगाकर बैठे दो अपराधी पिस्टल दिखाकर बाइक छीन कर फरार हो गए घटना के सम्बंध में मांझागढ़ थाना में मांझागढ़ थाना कांड संख्या 324 /2024 में अरमान अली के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। जिसमे में फरार अपराधी बरौली थाना क्षेत्र बखरौर गांव के शौकत अली के पुत्र अब्दुल गफार को बाइक लूट के मामले में वर्षो से फरार चल रहा अपराधी को मांझागढ़ पुलिस तलास रही थी ।पुलिस को गुप्त सूचना मिला कि अपराधी घर पर रह रहा है। सूचना मिलते ही मांझागढ़ पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए मांझागढ़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में अपराधी के घर रविबार की रात्री छापेमारी कर गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया इसकी जानकारी मांझागढ़ थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह ने दी वही दूसरी तरफ पुलिस की इस करवाई से बाइक चोरो में हड़कम्प मचा हुआ है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!