Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home मनोरंजन वीटीआर के जंगल कैप में सेल्फी पॉइंट पर बाघ और हिरण के...

वीटीआर के जंगल कैप में सेल्फी पॉइंट पर बाघ और हिरण के लगे स्टैचू।

0
348

अब पर्यटक और सेल्फी लेकर होंगे रोमांचित।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र में देश-विदेश से भारी संख्या में पर्यटकों का जमावड़ा प्रतिदिन लगता है। सप्ताह के शनिवार और रविवार को खासकर पर्यटक भारी संख्या में वीकेंड का मजा लेने पहुंचते हैं। जंगल कैंप परिसर में पूर्व में लगा सफेद बाघ का स्टैचू पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट बना हुआ था। अब रविवार को वन विभाग द्वारा इस कैंपस में रॉयल टाइगर बाघ और हिरण का स्टैचू वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन की मौजूदगी में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर लगाया गया है। इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर ने बताया कि टाइगर रिजर्व प्रशासन टाइगर रिजर्व में आने वाले पर्यटक को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना अपनी पहली प्राथमिकता मानती है। पर्यटकों की संतुष्टि ही हमारा पारितोषिक है। बाघ और हिरण के स्टैचू के साथ सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेना पर्यटकों को अब ज्यादा रोमांचित करेगा। टाइगर रिजर्व में आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसका विशेष ख्याल रखा जाता है।
राफ्टिंग पॉइंट पर गंडक नदी में राफ्टिंग के लिए जाने वाले पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए जेटी प्लेटफॉर्म का भी निर्माण किया गया है ताकि पर्यटकों को वोटिंग के समय असुविधा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!