Tuesday, March 31, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम नौरंगिया पुलिस ने 3.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक को किया...

नौरंगिया पुलिस ने 3.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार।भेजा जेल।

0
157

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नौरंगिया पुलिस ने सोमवार की शाम लगभग 3.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।इस बाबत जानकारी देते हुए नौरंगिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी में निकली पुलिस अवर निरीक्षक नीतू कुमारी को गुप्त सूचना मिली कि मदनपुर की ओर से एक व्यक्ति शराब ले कर आने वाला है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए उक्त स्थल पर पहुंच कर वाहन जांच शुरू की गई।तभी एक व्यक्ति जिसकी पहचान मैनुद्दीन मियां पिता शहीद मियां ग्राम नरैनापुर घट कैलाश नगर थाना पटखौली बगहा 2 निवासी के रूप में हुई है। बैग लटकाए हुए आ रहा था।शक के आधार पर उसे रोक कर तलाशी ली गई। जिसमें रॉयल स्टैग और 8 पीएम विदेशी शराब जिसका कुल मात्रा 3.48 लीटर था।को जब्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 64/25 दर्ज करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!