Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक जख्मी

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक जख्मी

0
219

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

इन दिनों वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में सोमवार की देर शाम एक एक्सयूवी कार वाल्मीकि नगर-बगहा मुख्य सड़क पर कोतराहां मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर एक कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया।घटना सोमवार की देर शाम की है।प्राप्त सूचना के अनुसार एक एक्सयूवी कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 26 पी ए 2087 है,जो बरीयरवा पंचायत थाना चौतरवा निवासी अमित कुमार वर्मा की है, जो मुखिया है।अपने कुछ मित्रों के साथ वाल्मीकिनगर घूमने आए थे।लौटते समय तेज रफ्तार होने के कारण कोतराहां मोड के समीप अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई।दुर्घटना की सूचना राहगीरों द्वारा वाल्मीकि नगर थाना के आपात सेवा 112 को दी गई।सूचना पर एएसआई दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बरियरवा पंचायत के मुखिया अमित कुमार वर्मा को वाल्मीकि नगर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लायी गई।जहां मौके पर मौजूद डॉ विकास कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया।वहीं एएसआई दिलीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर जब घटना स्थल पर पहुंचा तो देखा कि गाड़ी में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है।बाकी उसमें अन्य जो लोग सवार थे।वे मौके से फरार हो चुके थे।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।आवेदन मिलते ही अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।वहीं क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर वाल्मीकि नगर थाना में ले आया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!