Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पुलिस की वाहन जांच अभियान से अवैध चालकों में मचा हड़कंप।

पुलिस की वाहन जांच अभियान से अवैध चालकों में मचा हड़कंप।

0
157

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

बगहा पुलिस जिला के पुलिस कप्तान सुशांत कुमार सरोज के आदेश के आलोक में इन दोनों वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में वाल्मीकि नगर पुलिस द्वारा जहां गस्ती को तेज कर दिया गया है। वहीं थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर नियमित्त वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है। इसी क्रम में रविवार को हवाई अड्डा चौक, लक्ष्मीपुर चौक , गंडक बराज रोड़, वाल्मीकि नगर-बगहा मुख सड़क, कोतरहा बंगला के निकट आदि जगहों पर वाल्मीकि नगर पुलिस द्वारा चार वाहन ,दो वाहन का जांच अभियान चलाया गया ।
वाहन जांच से अवैध वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल दिखा। वाहन जांच को देखकर लोग शॉर्टकट रास्ते अपनाते नजर आए। इस वाहन जांच में हैमलेट, गाड़ी का कागज, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस,डिक्की आदि की जांच की गई। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में परिचालन होने वाले सभी दोपहिया और चार पहिया वाहनों के कागजातों समेत उनके डिक्की आदि की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!