बाबा विश्वंभरनाथ मंदिर की व्यवस्था को लेकर हुई बैठक, अतिक्रमण और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की बनी सहमति

0
IMG-20261030-WA0029.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। माननीय न्यायाधीश श्री मानवेंद्र मिश्रा के आदेश के आलोक में शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को बाबा विश्वंभरनाथ मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रूपेश कुमार तिवारी ने की। बैठक में मंदिर की विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने, मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने तथा असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने मंदिर की धार्मिक गरिमा, सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति जताई।बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि मंदिर परिसर में अनुशासन बनाए रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाए। इसके लिए पुलिस प्रशासन और मंदिर कमेटी के बीच समन्वय बनाकर कार्य करने पर सहमति बनी।

इस दौरान मनोज कुमार सिंह, राकेश सिंह, मदन मोहन गुप्ता, उमेश मोदनवाल, रणधीर प्रताप सिंह, नागेंद्र सहनी, नवल यादव, भुनेश्वर, कुंदन कुमार, संतु यादव, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, किशन सोनी, कन्हैया यादव, रवि किरण गुप्ता, सुरेश यादव, शिवशंकर मिश्रा, ओमप्रकाश जायसवाल, अजय गुप्ता, रविशंकर गुप्ता, उमेश कुमार गुप्ता, अभिनाश कुमार एवं ध्रुव किशोर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!