बेतिया में 32 छठ घाटों की सफाई शुरू, महापौर ने उत्तरवारी पोखरा का किया निरीक्षण

0
IMG-20261029-WA0029.jpg

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सफाई अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम क्षेत्र के चिह्नित सभी 32 प्रमुख छठ घाटों की सफाई युद्धस्तर पर कराई जा रही है। गुरुवार को महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने उत्तरवारी पोखरा छठ घाट का निरीक्षण कर सफाई कार्य का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।महापौर ने बताया कि 8 सितंबर को नगर निगम बोर्ड की बैठक में छठ पूजा की तैयारियों से संबंधित प्रस्ताव बहुमत से पारित किए गए थे। उन्हीं प्रस्तावों के आधार पर काम कराया जा रहा है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया के साथ निगम के सरकारी संसाधनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव की आचार संहिता के कारण 22 सितंबर से 31 अक्टूबर तक नई तैयारियों पर निर्णय के लिए बैठक करना उचित नहीं था। आचार संहिता समाप्त होने के बाद सोमवार, 2 नवंबर को छठ पूजा की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी और जरूरी निर्णय लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!