Saturday, March 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन विधालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

विधालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

0
232

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

पड़ोसी देश नेपाल के सुस्ता गांव पालिका द्वारा मंगलवार को आयोजित गांव पालिका स्तरीय माध्यमिक तथा प्राथमिक विद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम पुरस्कार जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया। सुस्ता गांव पालिका के अध्यक्ष टेक नारायण उपाध्याय ने बताया की गांव पालिका के अंतर्गत सभी माध्यमिक विद्यालय स्तरीय आयोजित निबंध प्रतियोगिता में राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय छिवनी की छात्रा मुस्कान अर्याल ने जहां प्रथम पुरस्कार जीतने में सफल रही।वहीं प्रतियोगिता का दूसरा पुरस्कार महेन्द्र माध्यमिक
विद्यालय कुड़िया का पीयूष कुशवाहा तथा तीसरा पुरस्कार न्यू लिटिल बुद्ध विद्यालय फेचूहा की छात्रा जया भंडारी ने हासिल किया। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में भी राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय छिवनी के छात्र सुमन राम ने प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं लिटिल बुद्ध विद्यालय फेचूहा का छात्र कुशल भंडारी ने दूसरा पुरस्कार तथा क्यानल सेंटर विद्यालय की छात्रा अंशिका डुमरे ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को गांव पालिका स्तर से पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया गया। सुस्ता गांव पालिका के अध्यक्ष उपाध्याय ने बताया की गांव पालिका के द्वारा सर्वप्रथम शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का हौसला दिया जा रहा है। परीक्षा में अवल्ल तथा उत्कृष्ट नतीजा लाने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया जाता है। इसके साथ ही अतिरिक्त क्रियाकलाप मार्फत विद्यार्थियों को क्षमता वृद्धि करने के लिए गांव पालिका स्तर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!