Thursday, March 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम 60 वर्षीय वृद्ध का नग्न अवस्था में झाड़ी से मिला शव, इलाके...

60 वर्षीय वृद्ध का नग्न अवस्था में झाड़ी से मिला शव, इलाके में सनसनी मामले की जाँच में पुलिस

0
350

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया पंचायत स्थित वार्ड नम्बर 9 सोनार टोली में बड़ा नहर के पास सुबह एक व्यक्ति का अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । घटना की सूचना मुखिया कलमपति देवी पति एकबाली राम ने मझौलिया थाने को दी। मौके पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी अनुसार बड़ा नहर के पास ग्रामीणों ने रविवार की सुबह एक शव देखा गया। जिसके बाद शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी। घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव के शिनाख्त नही हो पाया है ।जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अनुसंधान में जुटी है। हालांकि शव मिलने के घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!