Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home स्पोर्ट्स मशाल खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का सफल आयोजन सम्पन्न

मशाल खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का सफल आयोजन सम्पन्न

0
306

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


मधुबनी, बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज मधुबनी के प्रांगण में सीआरसी स्तरीय मशाल खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता काआज मधुबनी पैक्स अध्यक्ष विकास सिंह व मुखिया राकेश चौधरी ने अंडर 14 और अंडर 16 के छात्रों को वॉलीबॉल खेल का फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया। जिसमें हरदेव प्रसाद उच्च विद्यालय मधुबनी के छात्रों तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय गादियानी टोला के छात्रों के बीच रोचक मुकाबला हुआ ।

इस मुकाबले में हरदेव प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय की टीम विजयी रही। अनेक विद्यालयों से आए छात्र और छात्राओं के मध्य अंडर 14 कबड्डी का भी आयोजन किया गया । जिसमें विजयी टीम कल दूसरे विद्यालय के टीम के साथ खेलाया जाएगा । इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शैलेंद्र मोहन पांडे, विकास सिंह, राकेश चौधरी, शंभू यादव आदि अभिभावक उपस्थित थे । सीआरसी के अधीन विद्यालयों के प्रधान शिक्षक सुधीर रंजन, नवीन राय, बीरेंद्रश्रीवास्तव,धर्मेंद्र सिंह, गुंजन सिंह, शंकर राम, मोहम्मद हसनैन, मनोज राम, निसारुल अंसारी,देवानंद मिश्रा, मनमोहन कुमार संगीता मिश्रा, सुधा कुमारी, नेहा परवीन ,सुरभि पटेल, सोनम कुमारी ,पलक सिंह, आगरा फिरदौस, हीराचंद प्रशांत कुमार ,तईम अंसारी, राघवेंद्र प्रताप, विपिन कुमार, राजेश रमण कुमार सिंह, दीपक कुमार, रंजीत कुमार, पूजा मद्धेशिया ,आकांक्षा, सावित्री, प्रकाश कुमारआदि शिक्षक/ शिक्षिका उपस्थित थे ।

इस उद्घाटन सत्र का संचालन आचार्य नीरज कुमार त्रिपाठी के द्वारा किया गया तथा खेल शिक्षक श्री अरविंद शुक्ला, तथा डॉ वरुण नाथ तिवारी द्वारा खेलाया गया। अंत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कल एथलेटिक्स, दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि मशाल खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 22 मई से 24 मई तक होना सुनिश्चित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!