सड़क पर रेंग रहे एक अजगर सांप को वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू

0
IMG-20261025-WA0038.jpg

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पैदल और बाइक पुलिस की टीम ने सड़क पर रेंग रहे एक अजगर को देखा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बीच सड़क पर रेंग रहे अजगर को सुरक्षित पकड़कर अपने साथ ले गई।
घटना बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य सड़क मार्ग पर थ्री आरडी पुल चौक के समीप की बताई जा रही है। सड़क पर अजगर के दिखाई देने से राहगीरों और वाहन चालकों के बीच सतर्कता की जरूरत महसूस की गई। रात्रि गश्ती पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का रेस्क्यू किया।


वाल्मीकिनगर के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि इस तरह की सूचना वन विभाग को जीव जंतुओं को बिना नुकसान पहुंचाए दें, सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू को तत्पर रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!