सांसद ने किया मां शारदे फ्यूल स्टेशन बखरिया का उद्घाटन।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
मां शारदे फ्यूल स्टेशन बकरिया मझौलिया का शुभारंभ विजय दशमी के दिन हो गया। सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल भाजपा नेता अमित चौबे मन्नू बाबू कुशवाहा प्रोपराइटर राजेश्वर कुमार ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच फीता काटकर किया। अपने संबोधन में सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास और अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए भारत सरकार संकल्पित है। फ्यूल पंप के उद्घाटन से रोजगार के अवसर सृजित होंगे। आसपास होटल चाय पान दुकान आदि खुलेंगे जिससे अर्थव्यवस्था में मजबूती मिलेगी तथा रोजगार मिलेगा। प्रोपराइटर राजेश्वर कुमार और राजेश कुमार ने बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के तहत मां शारदे फ्यूल स्टेशन बकरिया मझौलिया का उद्घाटन सांसद संजय जयसवाल द्वारा किया गया है। इस पेट्रोल पंप पर नहाने की सुविधा शौचालय की सुविधा वाहनों में हवा देने की सुविधा ठहरने के लिए पर्याप्त सुविधा और फर्स्ट एड की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ग्राहकों को 24 घंटे मानक और गुणवत्ता पर आधारित फ्यूल प्रदान किया जाएगा।

उद्घाटन अवसर पर श्री मुखदेव राम श्री रामानंद राम प्रोपराइटर राजेश्वर कुमार राजेश कुमार रवि कुमार राजन कुमार गर्वित कुमार बादल कुमार अंकित कुमार अमन कुमार शुभम कुमार आलोक कुमार पीयूष कुमार कुणाल कुमार रामबाबू कुमार समेत भाजपा जिला महामंत्री मनु बाबू कुशवाहा रजनीश पांडे शुभम चौबे नितेश कुमार जायसवाल अरशद अली राकेश कुमार कुशवाहा विदुर शाह ज्ञानेश कुमार हरि किशोर सिंह लाल बाबू कुमार आदि मौजूद थे। प्रोपराइटर परिवार द्वारा आगत अतिथियों को फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र देकर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग स्थित बखरिया के समीप मां शारदे फ्यूल स्टेशन के शुभारंभ से क्षेत्र वासियों तथा वाहन मालिकों में प्रसन्नता देखा जा रहा है।
