Thursday, October 8, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

0
15

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी उतरने के बाद महामारी फैलने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में वाल्मीकिनगर अंतर्गत कैलाशपुर, ठाड़ी और हवाई अड्डा क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, हरनाटांड़ के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कराया गया। बाढ़ के पानी के कारण प्रभावित क्षेत्रों में गंदगी और दूषित पानी से संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए प्रभावित इलाकों में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी केबीएन सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी उतरने के बाद विभिन्न प्रकार की बीमारियां और संक्रमण फैलने की आशंका रहती है।

इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आसपास साफ-सफाई रखने और दूषित पानी के सेवन से बचने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!